About Us

पूरे भारत में किसानों व मजदूरों की संख्या करोड़ों में है। इसमें समस्त भारत के मजदूर किसान को जोड़ दिया जाये तो यह संख्या लगभग 60 करोड़ के आसपास बैठती है। इस लिहाज से मजदूर, किसान एकजुट हो जाएं तो इन सब का शोषण रुक जायेगा। साथ में इन समाजों का विकास भी होगा।

जैसा आप सब को ध्यान है कि राजस्थान में अनेक पार्टियां हैं, परन्तु बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि उन सबका ध्यान राजस्थान की सत्ता प्राप्त करना व जयपुर की राजसत्ता का दुरुपयोग करना है। इन सभी पार्टियों को यह नहीं पता कि राजस्थान के मजदूर-किसानों का क्या हाल है। राजस्थान में उन्हें पग-पग पर परेशानियां पैदा हो रही हैं। इन सब बातों को ध्यान में रखकर मजदूर किसान अकाली दल की स्थापना की गई।

हमारी पार्टी को भारत निर्वाचन आयोग से मान्यता प्राप्त है जिसका रजिस्ट्रेशन नं. 56/360/2008/JS-III/PPS-I व इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट में पार्टी का नं. 574 है। अधिक जानकारी के लिये भारत निर्वाचन आयोग सचिवालय के दूरभाष नं. 011-23717391 को डायल कर इंटरकॉम नं. 202 दबाकर भी पार्टी के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। हमारी पार्टी ने स्थापित होते ही कार्य करना शुरू कर दिया है।

हमारी पार्टी मजदूर किसान अकाली दल ने स्थापित होते ही कार्य शुरू कर दिया, पार्टी ने सबसे पहला राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में 2 विधानसभा क्षेत्रों अनूपगढ़ और रायसिंहनगर से लड़ा जींस में क्षेत्र की जनता ने पार्टी का मतदान कर भरपूर समर्थन दिया।अब हमारी पार्टी पंचायत राज चुनाव लड़ेंगी उस के लिए पार्टी तैयारी कर रही है, इस के साथ नगरपालिका चुनाव में भी पार्टी मजबुती से चुनाव लड़ेंगी, इस के साथ साथ मजदूर किसान अकाली दल 2028 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में श्रीगंगानगर, हनुमान गढ, बीकानेर जिले कि सभी विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगी व लोकसभा चुनाव 2029 में 5 लोकसभा चुनाव क्षेत्रों से पार्टी चुनाव लड़ेंगी हम आशा करते हैं की आप सभी का पार्टी को समर्थन मिलता रहेगा।

मैं आपसे अपील करता हूँ कि आप तन-मन-धन से सहयोग कर पार्टी को मजबूती प्रदान करें। हमारी पार्टी ने स. प्यारा सिंह को राजस्थान प्रदेश का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है।

अतः आप सभी से अनुरोध है कि कृपया पार्टी को मजबूती प्रदान करने में अपना सहयोग प्रदान करें।

प्रीतपाल सिंह
राष्ट्रीय अध्यक्ष